- बस्ती-महुली मार्ग के पास नरौली गांव के पास हुआ हादसा
महादेवा। लालगंज क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग के नरौली गांव के पास रविवार रात 10 बजे अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर समेत अन्य सवार बाल-बाल बचे।
जानकारी के अनुसार बभनान निवासी करण सिंह व रवि प्रकाश सिंह जनपद संत कबीरनगर के बेलघाट में दोस्त की शादी में गए थे। वापस घर बभनान लौटते समय लालगंज क्षेत्र के नरौली गांव मोड़ पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी।