फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का होगा निर्माण
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी सुविधा, प्लेटफार्मों पर पहुंचना होगा आसान
बस्ती। बस्ती व खलीलाबाद रेलवे स्टेशनों पर इसी महीने एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के लिए काम शुरू हो जाएगा। रेलवे के निर्माण विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। बस्ती स्टेशन पर एक एफओबी पूर्वी छोर पर स्थापित है। इससे यात्रियों को पहले प्लेटफार्म से अन्य प्लेटफार्मों तक पहुंचने में भीड़ का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यही नहीं ट्रेनों पर सवार होने के लिए यात्रियों को प्लेटफार्मों के पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। यही स्थिति खलीलाबाद स्टेशन की भी है। इस समस्या को यात्रियों ने रेल मंत्री व रेलवे के उच्चाधिकारियों से कई बार अवगत कराया। रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य डॉ. संजय द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता व अन्य सदस्यों ने भी इस मुद्दे को बैठकों में प्रमुखता से उठाया तो इसके प्रस्ताव को रेलवे ने मंजूरी दे दी। इधर मुख्यालय ने दोनों स्टेशनों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये से फाउंडेशन बनाने के लिए धन जारी कर दिया है। इसके बाद का तीन मीटर चौड़े लोहे के ब्रिज का कार्य रेलवे का सेतु विभाग कराएगा। इस एफओबी से प्लेटफार्म एक से लेकर चार तक यात्रियों को पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

...
कोट
पश्चिमी एफओबी के फाउंडेशन निर्माण का कार्य इसी महीने चालू कर दिया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
- हीरामन प्रसाद, आईओडब्ल्यू, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें