फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिश्तेदार ने घर में घुसकर बीएसएफ जवान की पत्नी और बेटी को पीटा

Tue, 21 Jan 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के बरसांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई वारदात
विज्ञापन

बहू के मायके पक्ष से आए लोग बाहर से घर का दरवाजा बंद कर चले गए
मोबाइल छीनने के साथ ही कीमती सामान उठा ले जाने का आरोप, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। बरसांव ग्राम पंचायत के दुबहिया गांव के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवान के घर में घुसकर उसके रिश्तेदार ने जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि उनकी पत्नी व बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का मोबाइल छीन कर बाहर से घर का दरवाजा बंद कर चले गए। घर से अन्य कीमती सामान भी उठा ले जाने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ में एसआई रामजी दूबे थाना क्षेत्र के निवासी दुबहिया इन दिनों त्रिपुरा में तैनात हैं। इनकी पत्नी मीना दूबे ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम करीब 4:15 बजे संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के भिटनी गांव स्थित बहू के मायके से उसका भाई विजय पांडेय दो, चार पहिया वाहनों पर 10-12 लोगों को साथ लेकर आया। आरोप है कि विजय उनकी बेटी सुष्मिका दूबे से शादी करना चाहता था। मगर, परिवार के लोगों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
विज्ञापन

उधर, उनकी बहू यानी आरोपी पंकज की बहन भी सास-ससुर पर दबाव बनाने लगीं कि यदि उसके भाई से शादी नहीं हुई तो वह फर्जी के मुकदमे में फंसा देगी। 19 जनवरी को आरोपी विजय पांडेय दुबहिया पहुंचा था और सुष्मिका की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देकर चला गया था। आरोप है कि 20 जनवरी की शाम को करीब सवा चार बजे वह कई लोगों को लेकर पहुंचा।
घर पर मौजूद मां-बेटी को मारापीटा। उनके दो मोबाइल फोन को छीन लिया। साथ ही, घर में अन्य कीमती सामान साथ लेकर दरवाजा बाहर से बंद कर चला गया। उनके शोर मचाने पर राहगीरों ने दरवाजा खोला। इसके बाद डायल 112 पर जानकारी दी गई। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि बीएसएफ जवान के बेटे के ससुराल पक्ष के लोग आए थे। पारिवारिक विवाद को लेकर हुई घटना में तहरीर के आधार पर मारपीट, लूटपाट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

..
जवान ने वीडियो जारी कर मांगी मदद
बीएसएफ जवान रामजी दूबे ने सोशल मीडिया पर भावनात्मक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व उग्रवादी के साथ मुठभेड़ में बुलेट इंजरी से घायल होने को भी बाद देश की सेवा कर रहा हूं। मगर, परिजनों को न्याय नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें