फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीज वितरण केंद्रों पर क्षेत्रीय कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

Mon, 10 Nov 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अनुदानित बीज वितरण की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर रोकथाम के लिए कृषि विभाग भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब प्रत्येक राजकीय बीज भंडार पर क्षेत्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों की निगरानी में ही बीज वितरण किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने बताया कि रबी सीजन 2025 में बीज वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा जनपद में लक्ष्य के अनुरूप आपूर्ति गेंहू बीज का केंद्रवार कृभको, कलवारी, बहादुरपुर, आईएफएफडीसी, मंडी समिति, साॅऊघाट, एचआईएल, उमरिया चौराहा, सोनिहाघाट, बहादुरपुर, एचआईएल, बेलगडी मिश्रौलिया, बस्ती सदर तथा एनएससी, महराजगंज संसारीपुर हर्रैया द्वारा अनुदानित दर पर किसानों में बीज का वितरण कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विक्रय केंद्रों पर किसानों को बीज प्राप्त करने में कठिनाई न होने पाए इसके दृष्टिगत प्रत्येक केंद्र पर क्षेत्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बीज की ओवर रेटिंग या कालाबाजारी की शिकायत यदि कहीं से मिलेगी तो जांचोपरांत जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों को खेत की बुआई करने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कर्मचारी वितरण पर निगरानी रखेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें