फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मायके से लौटी विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 10 Nov 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव के केवटहिया पुरवा में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

मृतका की पहचान किरण निषाद (25) पत्नी लालजी निषाद निवासी केवटहिया पुरवा के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले ही मायके (जनपद गोंडा) से ससुराल लौटी थी, जबकि उसका पति भी एक दिन पूर्व दिल्ली से घर आया था।
सुबह करीब दस बजे विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतका के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें