फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज में 150 चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 16 अप्रैल को लगेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 16 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे से आयोजित मेला में रिक्त पदों पर चालक की भर्ती होगी।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र वर्मा ने बताया कि मेला में पैराग्रीन सिक्योरटी कंपनी सुरक्षा जवान/सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती करेंगे। अभ्यार्थियों की योग्यता उम्र 18 से 40 साल, लंबाई 168 सेमी है, वेतन 16000 व कार्य का स्थान- लखनऊ व अयोध्या में होगा। दूसरे नियोजक बस्ती रोडवेज उप्र परिवहन निगम बस्ती डिपो संविदा चालक के रिक्त चालक 150 पदों के लिए शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती करेंगे। जिसमें अभ्यार्थियों की अनिवार्य योग्यता कम से कम कक्षा आठ पास है। मानदेय 2.20 पैसा प्रति किलोमीटर‚ 6000 से अधिक किलोमीटर एवं 25 दिन के संचालन पर 4000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें