संवाद न्यूज एजेंसी बभनान । आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य सुरक्षा व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, मासिक धर्म स्वास्थ्य, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया । कार्यशाला में डॉ. सुरेंद्र पांडेय, डॉ नवीन त्रिपाठी एवं महिला स्वास्थ्य प्रशिक्षु डॉ. माधुरी ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य सुरक्षा, पोषण, स्वच्छता एवं मासिक धर्म संबंधी जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने छात्राओं की व्यक्तिगत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उचित परामर्श भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक ने किया। इस मौके पर मिशन शक्ति की प्रभारी डॉ. स्मिता पांडेय ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. अंजु सिंह एवं डॉ. विभा शुक्ला उपस्थिति रही। कार्यशाला में महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया तथा महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।