फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में रहकर अदा की जुमे की नमाज, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की मस्जिदों में नहीं जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में रहकर अदा की जुमे की नमाज, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की मस्जिदों में नहीं जुटी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। रमजान के पहले जुमा को मस्जिदों में कोरोना संक्रमण का असर देखने को मिला। नगर बाजार सहित आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने मस्जिद के बजाए अपने घरों में जुमे की नमाज अदा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को अदा की जाने वाली नमाज-ए-जुमा को काफी अहम माना जाता है। इसमें हर मुस्लिम को शामिल होना अनिवार्य माना जाता है। नगर बाजार जामा मस्जिद के इमाम कारी नूर आलम ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार की ओर से अगली सूचना आने तक सभी सार्वजनिक समारोहों व शुक्रवार को होने वाली नमाज न अदा करने का फैसला किया गया है। सभी लोग घरों में ही रहकर नमाज अदा करें और पूरी तरह एहतियात बरतें। उन्होंने पांच लोगों के सिवाय किसी और को मस्जिद में जमा न होने का आग्रह किया था जिसकी वजह से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुमा के नमाज के समय सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने अपने घरों पर ही रहकर नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें