फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रावण ने ठुकराया संधि प्रस्ताव, पांव जमा अंगद ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के वैष्णोपुर में नवयुवक रामलीला समिति द्वारा चल रहे रामलीला मंचन में मंगलवार की रात कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण संवाद का प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुत किया। मंचन में दिखाया गया कि जब भगवान श्रीराम ने लंका युद्ध से पहले संधि प्रस्ताव भेजा, तो युवराज अंगद संदेश लेकर रावण के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने रावण से कहा कि माता सीता को सम्मानपूर्वक श्रीराम को लौटा दें और अपने आचरण के लिए क्षमा मांग लें, जिससे लंका विनाश से बच सकती है। परंतु अहंकारी रावण ने प्रस्ताव ठुकराते हुए राम का उपहास किया। इस पर अंगद ने भगवान का नाम लेकर अपना पांव भूमि पर जमा दिया और रावण के सभी योद्धाओं को चुनौती दी कि यदि कोई उनका पैर हिला दे तो वह श्रीराम की सेना लौट जाएगी। किसी ने भी अंगद का पांव न हिला सका। इससे रावण का गर्व चूर हो गया।
इससे पूर्व मंचन में हनुमान द्वारा लंका दहन, सीताजी से भेंट और चूड़ामणि लेकर लौटने का दृश्य भी दिखाया गया। विभीषण द्वारा रावण को समझाने और उसके क्रोध में लात मारकर निकाल देने का दृश्य दर्शकों को भावविभोर कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें