फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में लौटी रौनक, योग व सैर करने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में लौटी रौनक, योग व सैर करने लगे लोग
विज्ञापन

बस्ती। देशभर में 21 मार्च से लॉकडाउन हो गया था। इसके चलते शहर का एक मात्र खेल स्टेडियम छह महीने से बंद था। इससे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ गई थी तो सुबह स्टेडियम में सैर करने वाले भी परेशान थे। अब इन स्थितियों से निजात मिल गई है। स्टेडियम खुलने के साथ रौनक बढ़ गई है। योग व सैर करने वाले आने लगे हैं। खिलाड़ियों ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैंडबाल खिलाड़ी संदीप शुक्ला ने बताया कि शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। स्टेडियम के प्रति खिलाड़ियों का लगाव अटूट है। स्टेडियम खुलने से खिलाड़ियों में उत्साह है। हालांकि स्टेडियम खुलते ही भारी बारिश के कारण खेल पूरी तरीके से शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन खिलाड़ी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

बास्केटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद यादव कहते हैं कि स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए मंदिर है। यहां पर अपना पसीना बहाकर वे देश-विदेश में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश का नाम रोशन करते हैं। लॉकडाउन में अभ्यास की कमी से खिलाड़ी परेशान थे, लेकिन अब स्टेडियम खुलने से खिलाड़ियों के चेहरे पर रंगत लौट आई है।
विज्ञापन

हैंडबाल खिलाड़ी अश्वनी मिश्रा कहते हैं कि स्टेडियम से हृदय जुड़ा है। सुबह स्टेडियम जाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। तमाम लोग स्टेडियम में आकर उसकी रौनक बढ़ाते थे, मगर छह माह में स्टेडियम पूरी तरह सूना रहा। खिलाड़ियों को दिक्कत थी, वे प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे। अब खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली है। हैंडबॉल खिलाड़ी हिना खान ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान वह घर पर रहीं, मगर उनका मन स्टेडियम में ही था। कहती हैं कि छह महीने प्रैक्टिस न करने के कारण थोड़ी दिक्कत आई है, मगर अब धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें