फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज मनेगा रंगोत्सव... पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट

Thu, 13 Mar 2025 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 2740 स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात शुभ मुहूर्त पर पारंपरिक ढंग से होलिका दहन किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस की टीमें भ्रमण करती रहीं। अधिकारी अलग-अलग स्थानों से फीडबैक लेते रहे। रंग खेलने को लेकर असमंजस के बीच पुलिस सोमवार से ही चौकन्ना रही।
विज्ञापन

होली का त्योहार मनाने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। गांव और शहर में वसंत पंचमी के दिन से ही होलिका बना दी गई थी। लोगों ने घूम-घूमकर खर-पतवार एकत्र किया। इसे होलिका के पास रखा गया। होलिका के पास लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों ने फाग गीत गाया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका में आग लगाई गई। शुक्रवार को सुबह से रंगोत्सव में रंगों की बौछार होगी।
इससे पहले एसपी अभिनंदन ने पुलिस अफसरों के साथ जूम मीटिंग करके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कप्तान ने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में नई परंपरा की शुरुआत नहीं हाेनी चाहिए। होली पर निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा एवं थाना क्षेत्र में लगने वाले मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मानक के अनुसार पुलिस फोर्स तैनात किया गए हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में प्रभावी गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होली वसंत ऋतु का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। हुड़दंग व मस्ती में लोग सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। होली के पर्व को सतरंगी भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें संगीत के साथ उल्लास और उमंग भी समाहित होता है। होली को लेकर देर शाम तक लोग तैयारी में जुटे रहे। बाजार में कपड़े, मिठाइयों की दुकानों के साथ रंग-पिचकारी की दुकानों पर भीड़ नजर आई। गुझिया से लेकर कई प्रकार की मिठाइयों और नमकीन लेने के लिए खूब भीड़ रही। नगर पालिका की ओर से होली को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वार्डों में सफाई कर्मी कूड़ा कचरा साफ करते रहे।
हर्बल गुलाल से खेलें होली : होली के दौरान बाजार में बिकने वाले रंग व अबीर गुलाल में कई नुकसानदेह तत्व मौजूद होते हैं। इसके कारण शरीर की त्वचा की ऊपरी कोशिकाओं को वह रंग नुकसान पहुंचाता है। इसी कारण रंग छुड़ाने के बाद शरीर में जलन, खुजली होती है। इससे बचने के लिए कोशिश करें कि होली हर्बल रंग व गुलाल से ही खेलें। रंग खेलने से पहले शरीर के हर जगह पर जैतून, नारियल आदि का तेल या लोशन क्रीम लगा लें, ताकि खतरनाक रसायन से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें