फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले भाईचारे के रंग से होली फिर अमनो-अमान का जुमा

Thu, 13 Mar 2025 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पवित्र माह रमजान भी चल रहा है। रमजान का दूसरा जुमा भी होली के दिन पड़ रहा है। आम तौर से रमजान में जुमे की नमाज को लेकर मुस्लिमों में विशेष उत्साह रहता है।
विज्ञापन

मस्जिदों में आम दिनों के सापेक्ष रमजान के जुमे में नमाजियों की संख्या काफी रहती है, जबकि होली पर हुरियारों की टोलियां भी रंग-गुलाल उड़ाते हुए इधर से उधर घूमती हैं। प्रशासन ने इसे देखते हुए सभी वर्ग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का आग्रह किया गया है। मोहल्लों में अपने-अपने ढंग से इसके लिए तैयारी की गई है। कुछ जगह मस्जिद कमेटियों ने दो बजे के बाद नमाज पढ़ने के लिए समय निर्धारित किया है।
इसके लिए ईदगाह कमेटी नरहरिया ने एलान किया है। कमेटी के सदर इमरान अली और सिकेटरी जनाब अली ने बताया कि प्रशासन की गुजारिश पर दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे के बीच नमाज अदा करने का एलान किया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए दोपहर 1:15 बजे के बाद घरों से निकलें और दो बजे तक नमाज अदा कर लें।
विज्ञापन

उधर, पुलिस प्रशासन ने मिश्रित आबादी में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे और एआई कैमरे की इंतजाम किया है। इसके अलावा प्रमुख मस्जिदों पर पिकेट व अन्य टीमें लगाई गई हैं। जगह-जगह मजिस्ट्रेट व राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें