फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में सोमवार को शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रंगोली प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों और कलाकृतियों से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए नारी सशक्तीकरण और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनकी सृजनशीलता की सराहना की और उन्हें समाज में महिला सशक्तीकरण की अग्रदूत बनने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. अखिलेश्वर शुक्ल, भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल, रक्षा अध्ययन विभाग की अध्यक्षा डॉ. स्मिता पांडेय, गृहविज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. विभा शुक्ला, शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्षा डॉ. रंजना त्रिपाठी, कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ. आलोक त्रिपाठी व सह प्रभारी सुनील कुमार समेत कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के ईडीपी सेल प्रभारी विक्रम पांडेय ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान छात्राओं के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता में प्रस्तुत रंगोलियां न केवल कलात्मक सौंदर्य का परिचय दे रही थीं, बल्कि उनमें नारी शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी झलक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें