फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रंग-बिरंगे आम बढ़ाएंगे किसानों की बगिया की शोभा

विज्ञापन
पूसा श्रेष्ठ प्रजाति के लालरंग के आम। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
अब रंग-बिरंगे आम बढ़ाएंगे किसानों की बगिया की शोभा
विज्ञापन

बस्ती। फलों के राजा आम का रुतबा अब और भी खास हो जाएगा। आम की बगिया में सिर्फ हरे-पीले ही नहीं, बल्कि बैगनी, सुनहरे, सुर्ख लाल और चटक पीले रंग के फल लगेंगे। बंजरिया स्थित इंडो-इस्राइल कृषि परियोजना के तहत स्थापित फल उत्कृष्टता केंद्र में इन रंग-बिरंगी प्रजातियों के आठ हजार आम के पौधे तैयार किए जा चुके हैं। इन प्रजातियों की खासियत ये है कि इसके रोपण के सिर्फ तीन वर्ष बाद ही फल देना शुरू कर देती है और हर साल फल देगी। हाइब्रिड होने के कारण कम क्षेत्रफल में अधिक पौधे लगाए जा सकेंगे।
केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ (आईसीएआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान नई दिल्ली (आईएआरआई) में विकसित आम की इन रंगीन प्रजातियों को यहां के फल उत्कृष्टता केंद्र में स्थानीय जलवायु और मृदा के अनुकूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र के प्रभारी अधिकारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कुमार बताते हैं कि बस्ती, गोरखपुर, अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल केे लिए ये प्रजातियां सबसे अधिक अनुकूल हैं। हालांकि, इसकी बिहार तक से मांग आ रही है। इसमें अगेती व सामान्य दोनों प्रजातियों का समावेश किया गया है। सबसे खास बात ये है कि दो से चार सौ ग्राम तक वजन के फल होते हैं। एक हेक्टेयर में सामान्य प्रजाति के सिर्फ सौ पौधे लगाए जा सकते हैं, लेकिन रंगीन प्रजाति के 277 पौधे इतने ही क्षेत्रफल में आसानी से लगाए जा सकते हैं।
उपलब्ध प्रजातियां और रंग
मल्लिका आकर्षक पीला रंग, आम्रपाली हरापन लिए पीला, पूसा अरूणिमा आकर्षक लाल, पूसा सूर्या (एल्डन) सुनहरा पीला, पूसा प्रतिभा- बाहर से लाल व अंदर से नारंगी, पूसा श्रेष्ठ आकर्षक लाल, पूसा लालिमा आकर्षक लाल, पूसा पीतांबरी आकर्षक पीला।
खूबियों ने बनाया खास
स्थानीय जलवायु के अनुसार नर्सरी, हाइब्रिड होने के कारण तीन साल में उत्पादन, सामान्य प्रजाति की तुलना में दोगुना उत्पादन, कई रंगों के प्रत्येक वर्ष फल मिलेंगे, कैनोपी प्रबंधन, पौधे की ऊंचाई पांच मीटर- दो पौधों के बीच सिर्फ छह मीटर की दूरी।
विज्ञापन

आम के लिए पहले से खास है जिला
यहां के औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण संस्थान में विकसित आम्रपाली व गौरजीत आम की प्रजाति का न केवल पूरे देश, बल्कि विदेशों तक जलवा है। इन दोनो प्रजाति के आम के पौधों और फल दोनों की हमेशा काफी मरांग रहती है। सीजन में सबसे पहले बाजार में आने वाले गौरजीत की मिठास व स्वाद के सभी कायल हैं। बारह मासी आम्रपाली के छोटे आकार व आकर्षक फल लोगों को खूब आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें