फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राना कृष्ण किंकर की पुण्यतिथि मनाई गई

Wed, 20 Aug 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। उनके पैतृक गांव रानीपुर बेलाड़ी में रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान किया। आगंतुकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सुंदर कांड का पाठ हुआ। पूर्व सांसद और असम के भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने उन्हें पूर्वांचल की राजनीति का योद्धा बताया। हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने कहा कि वे जनाधार वाले नेता थे। बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने उन्हें जन नेता बताया।
विज्ञापन

पूर्व आईएएस ओम नारायन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, संतकबीरनगर के भाजपा प्रभारी अजय सिंह गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर आदि मौजूद थे। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह और नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना तथा परिजनों ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें