फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 46 घंटे बाद सरयू में मिला राज का शव...दो दोस्त अब भी लापता

विज्ञापन
शव पहुंचने के बाद मृतक राज के घर उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। अयोध्या के सरयू नदी में 46 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ टीम ने बस्ती के लापता तीन युवकों में राज गुप्ता (20) का शव बरामद कर लिया है। अयोध्या के जिस लक्ष्मण घाट पर नहाते समय तीनों युवक डूबे थे उसी के आसपास से शनिवार की सुबह राज का शव मिला है।
विज्ञापन

जबकि लापता दो अन्य युवकों की तलाश अभी भी जारी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन ढाई बजे शव लेकर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के काली मंदिर के निकट स्थित घर पहुंचे। इस दौरान परिवार में कोहराम मच गया।
सुबह जैसे ही अयोध्या से राज के शव मिलने की सूचना पहुंची परिजन और रिश्तेदार अयोध्या के लिए कूच कर गए। वहां पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने परिजनों से शव की शिनाख्त राज गुप्ता के रूप में कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। दिन में ढाई बजे परिजन शव लेकर पुरानी बस्ती स्थित अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान घर पर लोगों की भीड़ लग गई। माता-पिता के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों में चीख पुकार मची रही। रिश्तेदार और मोहल्लेवासी भी नम आंखों से शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।
कुछ ही देर बाद शव का अंतिम संस्कार कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट स्थित कुआनो नदी के तट पर किया गया। बता दें कि पुरानी बस्ती काली मंदिर के निकट के रहने वाले राजेश गुप्ता के चौथे नंबर के संतान राज परिवार की जिम्मेदारी संभालने में लगा था। वह चाय की दुकान चलाता था। उसकी असमय मौत से परिवार उबर नहीं पा रहा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
जनप्रतिनिधियों ने जताई शोक संवेदना : राज का शव पहुंचने की सूचना पर उसके घर आने-जाने वालों का तांता लगा रहा। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अंकुर वर्मा, पूर्व सभासद सिद्धेश सिन्हा समेत तमाम लोग घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। जनप्रतिनिधियों ने हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान राज की मां और परिवार के कुछ अन्य सदस्य बेसुध पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें