फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनता के हित को सर्वोपरि मानते थे राजनारायण

विज्ञापन
सपा कार्यालय में राजनारायण की पुण्यति​थि मनाते कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बस्ती। लोक बंधु राज नारायण को बुधवार को उनके पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि राजनारायण ने इंदिरा गांधी को चुनाव में परास्त कर इतिहास रचा था। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 69 साल की उम्र में राजनरायन 80 बार जेल गए और जेल में 17 साल बिताए। इसमें तीन साल आजादी से पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनके बढ़ते प्रभाव से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी डर गईं थीं। कहा कि जनहित में संसदीय मर्यादाओं को तोड़ने में राजनारायण ने कभी संकोच नहीं किया, जनता के हित को सर्वोपरि मानने वाले राजनारायण हमेशा लीक से हट कर चलने वाले राजनेताओं में शुमार किए जाते रहे।
पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, सपा नेता दयाशंकर मिश्र, प्रवीण पाठक, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, समीर आदि ने राजनारायण को नमन करते हुए कहा कि वे आपातकाल में धूमकेतु की तरह उभरे। बैठक का संचालन करते हुए जमील अहमद ने राजनारायण के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इय दौरान अरविंद सोनकर, युनूस आलम, जुवेदा खातून, धीरसेन निषाद, संजय कुमार गौतम, रविकांत निषाद, राहुल गुप्ता, भोलू खान, अजय यादव, संदीप यादव, जीत बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें