बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने नए साल 2026 को कुछ नए अंदाज में मनाने का फैसला लिया। पूर्व संध्या पर डीएम रात्रिकालीन भ्रमण पर निकलीं तो उनके साथ मातहत अफसर भी दौड़ पड़े।
डीएम ने रैनबसेरा, रोडवेज, अस्पताल आदि सार्वजनिक जगहों का भ्रमण किया। अफसरों को निर्देश दिए कि कोई भी निराश्रित ठंड में ठिठुरने न पाए। अफसरों की टीम के साथ डीएम देर रात भ्रमण कार्यक्रम जारी रखा। उन्होंने रोडवेज, पचपेड़िया, जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल के रैनबसेरा का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जिला व महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच भी पहुंचीं। यहां मरीजों से ठंड से बचाव एवं दवाओं के बारे में पूछताछ की। दोनों अस्पतालों के एसआईसी व सीएमएस को निर्देशित किया कि पर्याप्त कंबल और वार्डों में हीटर की व्यवस्था की जाए। संवाद