फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार राजगीर की मौत

Sat, 06 Dec 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। शुक्रवार दोपहर कप्तानगंज थाना रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आए साइकिल सवार राजगीर रामफेर सोनकर (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौराहे से सटे जसईपुर निवासी राम फेर सोनकर अपने घर दोपहर में खाना खाने गए थे। लौटते समय लगभग 1:30 बजे वायरलेस मार्ग से निकलकर थाना रोड पर पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने की सूचना लोगों ने तुरंत कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने और एंबुलेंस मंगवाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचे उनके बेटे विजय सोनकर ने शव की पहचान की। मृतक के तीन बेटे हैं, जो मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें