फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नशे का आदी था राजेंद्र, घर से अक्सर रहता था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लॉक के चैसार गांव में राजेंद्र गौड़ (35) का शव रविवार को गांव के ही कुएं मिला था। पहले आशंका जताई गई थी कि किसी ने हत्या कर शव में फेंक दिया होगा। सोमवार को उसके परिवार वालों ने बताया कि कोई ऐसा नशा बचा नहीं था, जो राजेंद्र न करता रहा हो। वह अक्सर घर से लापता रहता था। तीन-चार दिन बाद लौट आता था। इस बार मंगलवार को घर से निकला तो लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन

राजेंद्र की मौत से उसकी बूढ़ी मां अनारा देवी के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को घर पर जुटे गांव और रिश्तेदारी के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। यही हाल पत्नी रेखा और 14 वर्षीय बेटे अनुराग और 11 वर्षीय अनुज का भी है। मां अनारा देवी ने बताया कि बेटा सौ-दो सौ की लालच में लोगों के यहां दैनिक मजदूरी के लिए दौड़ जाता था। अक्सर वह काम करने के बाद खा-पीकर बाहर ही रह जाता था। फिर अगले दिन घर आता था। मंगलवार को घर से जाने के बाद जब वह दूसरे दिन घर नहीं आया तो बूढ़े पिता ने बृहस्पतिवार को रुधौली थाने में तहरीर दी।
रविवार को गांंव के बच्चों ने बगीचे के पास फुटबाॅल खेलते समय कुएं में किसी का शव होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान राजेंद्र के रूप में हुई। राजेंद्र घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। राजेंद्र अचानक रास्ते से दूर बगीचे वाले कुएं में कैसे गिरा, इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रुधौली के थानेदार संजय दूबे का कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का वास्तविक कारण पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें