फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी को अगवा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र में एक गांव की एक किशोरी को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलमान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि 31 दिसंबर को उनकी बेटी बिना किसी को बताए कहीं चली गई। काफी देर बाद भी जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। कुछ पता नहीं चल सका। आरोप है कि इस बीच एक जनवरी को एक अनजान मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। फोन पर बेटी ने बताया कि वह मोहम्मद सलमान के साथ है, जो सकरन थाना जिला सीतापुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

पिता ने पूछा कि आखिर तुम वहां कैसे पहुंची तो उसने बताया कि हमारी दोस्ती मोहम्मद सलमान से काफी समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। उसने मोबाइल पर बात के दौरान मुझे बुलाया है और अपने पास रखेगा। इसके बाद मोहम्मद सलमान से पिता ने बात की और उससे अपनी बेटी को छोड़ने के लिए कहा। लेकिन आरोपी सलमान तैयार नहीं हुआ। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें