फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर जाति आधारित गणना की उठाई मांग

विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
रैली निकालकर जाति आधारित गणना की उठाई मांग
विज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दस दिसंबर को दी भारत बंद की चेतावनी
बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के चौथे चरण में जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई। पार्टी नेता वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में रैली शास्त्री चौक से कंपनी बाग से न्याय मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहांसभा में परिवर्तित हो गई।
इस दौरान वक्ताओं ने ओबीसी की जाति आधारित गिनती करने, किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का संसद में विधेयक पारित करने, ईवीएम के साथ लगी पेपर ट्रेल मशीन से निकलने वाली पर्ची का शत-प्रतिशत मिलान करने, सरकारी कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाल करने, निजीकरण समाप्त होने तक निजी क्षेत्रों में आरक्षण देने की मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने कहा कि जब तक ओबीसी जाति आधारित गिनती नहीं कराई जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि सरकार मांगे नहीं मानती तो 10 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा। आंदोलन का समर्थन राष्ट्रीय मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, बहुजन क्रांति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा तथा अन्य सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने किया है। इस मौके पर बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आरके गौतम, जिला प्रभारी हृदय गौतम, आरके आरतियन, चंद्र प्रकाश गौतम, राम दुलारे गौतम, सुग्रीव चौधरी, रामनाथ गौतम, प्रह्लाद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें