फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भानपुर में पैथाेलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, हड़कंप

Fri, 12 Jul 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर भाग निकला संचालक, पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर सील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भानपुर सीएचसी के सामने स्थित अल्ट्रासाउंड व पैथाेलॉजी सेंटरों पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान तीन सेंटरों की जांच की गई। एक सेंटर सील कर दिया गया। जबकि दो सेंटरों के संचालकों को विभाग ने नोटिस जारी किया है।

दोपहर बाद एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता की टीम भानपुर पहुंची। यहां टीम सीएचसी के सामने स्थित सांई डायग्नोस्टिक सेंटर, शुक्ला डायग्नोस्थिट सेंटर व पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। तीनों सेंटरों को बारी-बारी से जांचा गया। सांईं व शुक्ला डायग्नोस्टिक सेंटर ने सभी प्रपत्र दिखा दिए, मगर यहां रजिस्टर में दर्ज कुछ मरीजों का फार्म एफ नहीं भरा मिला। इस पर टीम ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच में कमियां पाई गईं। यहां मांगे जाने पर सेंटर के संचालक ने न तो फार्म एफ दिया और न ही अल्ट्रासाउंड ओपीडी के रजिस्टर उपलब्ध करा सकें। इसके अलावा सेंटर पर संचालित पैथाेलॉजी में मेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरा भी बंद पाया गया। सेंटर संचालक ने टीम को अल्ट्रासाउंड पंजीकरण के अभिलेख तो दिए, मगर इसका प्रस्तुतिकरण सेंटर पर नहीं मिला। संचालक ने पैथाेलॉजी के कागज उपलब्ध कराने की बात कहकर सेंटर में ताला लगा दिया और मौके से निकल भागा। इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन ने सेंटर को सील कर दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार मोहन यादव व पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें