फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिहार पीसीएस परीक्षा में बस्ती के राहुल को मिला 16वां रैंक

Tue, 11 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज के छात्र रह चुके बस्ती के राहुल त्रिपाठी को बिहार पीसीएस परीक्षा में 16वां रैंक मिला है। उनका चयन जिला कृषि अधिकारी के पद पर हुआ है। गुरुजनों से आशीर्वाद लेने पहुंचे राहुल का शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार शाही और कृषि प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह ने माला पहनाकर राहुल का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल के जिला कृषि अधिकारी बनने से सभी गौरवान्वित हैं। उनकी सफलता से कॉलेज का भी मान बढ़ा है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले राहुल ने वर्ष 2013 में कक्षा 9 में प्रवेश लिया था। वर्ष 2017 में उसने इंटरमीडिएट कृषि परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर से बीएससी कृषि और साल 2021 में जीआरएफ परीक्षा के द्वारा एमएससी (कृषि) एग्रोनॉमी की पढ़ाई पूरी की।
वर्तमान में वह चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। उनके चयन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रवक्ता महिमा पांडेय, डॉ. कमलेश चौधरी, शोभा त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें