फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बदसलूकी, घर जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ काटने के विवाद में महिला से बदसलूकी, फूंका घर
विज्ञापन

विक्रमजोत। जबरन पेड़ काटने के विरोध पर दबंगों ने महिला से अभद्रता की। पुलिस को सूचना देने पर गुस्साए दबंगों ने पीड़िता के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के चलते गांव में तनाव का माहौल होने प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी है।
छावनी थाना क्षेत्र के कुआं गांव में राम कलप विश्वकर्मा की डीही आबादी में एक पेड़ है, जिसे गांव के दबंग लोग जबरन काट रहे थे। इसकी शिकायत राम कलप ने एसडीएम हर्रैया से की थी। एसडीएम ने छावनी थानाध्यक्ष को मामले के निस्तारण के लिए निर्देशित किया था। शनिवार को दबंग कई लोगों के साथ पेड़ काटने पहुंचे तो रामकलप के परिवार ने विरोध किया। रामकलप की बहू नंदिनी मोबाइल से पुलिस को सूचना देनी लगी तो दबंगों ने मोबाइल छीन कर अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। गाली-गलौच देने के बाद सास चंद्रावती व ननद पार्वती की पिटाई कर घर में बंद कर दिया। किसी तरह से रामकलप ने पुलिस को सूचित दी। आरोप है कि मौके पर पुलिस को आते देखकर दबंग उनकी घर में आग लगाकर भाग गए। पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना देकर युवकों की तलाश शुरू कर दी। एक घंटे बाद पहुंचे फायर सर्विस कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक घरेलू समान जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष छावनी यशवंत सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी होते ही फोर्स गांव में भेज दी गई है। छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें