फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस पूर्वांचल बनीं अग्रता, शैली मिसेज पूर्वांचल

विज्ञापन
मिस पूवाऱ्र्वांचल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। अग्रता मल्होत्रा और शैली चौधरी के लिए रविवार की रात खूबसूरत सौगात लेकर आई। उनके लिए यह रात सपने देखने की नहीं बल्कि उन्हें सच करने की थी। शहर के एक होटल में आयोजित ‘मिस एंड मिसेज पूर्वांचल-2018’ प्रतियोगिता में अपनी खूबसूरती और हुनर के दम पर बस्ती की अग्रता मल्होत्रा ने मिस पूर्वांचल और शैली चौधरी ने मिसेज पूर्वांचल का खिताब जीता। निर्णायकों ने रात करीब डेढ़ बजे फाइनल राउंड के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा की। इसके अलावा इसी श्रेणी में फर्स्ट रनरअप देवरिया की राबिन मिश्रा और सेकेंड रनरअप गोरखपुर की गरिमा सिंह रहीं। सभी सुंदरियों को शैसे व क्राउन पहनाया गया।  
विज्ञापन

एसएसआर इंटरटेनमेंट के बैनर तले होटल बालाजी प्रकाश परिसर में रविवार रात आयोजित कार्यक्रम में बस्ती के अलावा वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, संतकबीरनगर आदि जिलों की प्रतिभागियों ने शिरकत की। छह अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंच पर सुंदरियां कैटवॉक करने उतरीं तो उनका उल्लास देखते ही बनता था। इसके बाद के राउंड में प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के निर्णायकों और उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष अपना परिचय दिया। आखिरी राउंड प्रश्नोत्तरी का रहा। इसमें जज मिसेज यूनिवर्स-2016 रश्मि सचदेवा, मिसेज यूपी-2018 रचिता गुप्ता, मिसेज नार्थ इंडिया टेलेंट-2016 गुरमीत कौर, मिसेज इंडिया-2017 सुप्रिया सिंह राठौर तथा कोरियोग्राफर अंजू राठी ने प्रतिभागियों से एक-एक सवाल पूछे, इसका उत्तर सभी प्रतिभागियों ने बेबाकी से दिया। निर्णायकों ने तीनों राउंड में शानदार प्रदर्शन के लिए मिस पूर्वांचल का ताज अग्रता को जबकि मिसेज पूर्वांचल का ताज शैली चौधरी को पहनाया। इससे पहले रात करीब 10 बजे प्रतियोगिता शुरू हुई तो पुलिस ने 15 मिनट बाद ही सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम रुकवा दिया था। देर रात एसडीएम ने आयोजन की सशर्त अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें