बस्ती में सपा के विधान परिषद सदस्य सन्तोष यादव ‘सनी’, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, लक्ष्मीकान्त ने प
- फोटो : BASTI
पूर्वमंत्री की जेल में बिगड़ रही तबियत
बस्ती। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री व सपा के पूर्व विधायक राम करन आर्य से शुक्रवार को मिलने सपा प्रतिनिधिमंडल कारागार पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एमएलसी संतोष यादव सनी, पूर्व मंत्री पवन पांडेय व पूर्व मंत्री पप्पू निषाद ने उनका कुशलक्षेम पूछा।
जेल से लौटकर पत्रकारों से बातचीत में सपा नेताओं ने कहा कि जेल में मैनुअल के हिसाब से पूर्व मंत्री को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। दिन पर दिन उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। आंख में संक्रमण है और किडनी भी खराब होती जा रही है। इसके बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में लाने को कहा है। तीनों नेताओं ने प्रदेश सरकार के कार्यों को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि इस सरकार में धार्मिक भावनाओं को कुरेदकर वोट लेने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। सीएए, एनआरसी इसी का एक प्रमाण है। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने गौतम बुद्धनगर के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण प्रकरण पर कहा कि यूपी में एसपी पोस्टिंग का खेल सामने आ चुका है। कहा कि आने वाले दिनों में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। तीन वर्ष बाद पूर्वमंत्री की सुध लेने पहुंचने के सवाल पर पवन पांडेय ने कहा कि सपा राम करन आर्य व उनके परिवार के साथ है और रहेगी। सनी यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री का जेल प्रशासन सही से इलाज नहीं करा रहा है। सीएए व एनआरसी का विरोध करने के सवाल पर कहा कि हिंदू मुसलमान नहीं, संविधान बचाने की लड़ाई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, राम ललित चौधरी, चंद्रभूषण मिश्र, राज कपूर यादव, राजाराम यादव, राम प्रकाश चौधरी, गजानन पाल, घनश्याम यादव, हाशिम, फूलचंद श्रीवास्तव, अमर अग्रहरि, अरविंद सोनकर, कक्कू शुक्ल आदि मौजूद रहे।