धरना दे रहे भारत मुक्तिमोर्चा के सदस्य-
बस्ती। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शास्त्री चौक पर चल रहा धरना अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह के आश्वासन के बाद शनिवार को स्थगित हो गया है।
भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा था। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर प्रकरण का निस्तारण करा दिया जाएगा। इस दौरान ठाकुर प्रेम नंदवंशी, गुलजार गौतम, सुग्रीव प्रसाद चौधरी, राम सुमेर यादव, राधा गौतम, अंजू, प्रमिला गौतम, सोनी भारती आदि मौजूद रहीं। संवाद