बस्ती। प्रोफेसर टीचर एंड नॉन टीचिंग इम्प्लाइज ऑर्गेनाइजेशन (प्रोटान शिक्षक संघ) की जिला उन्नयन संगोष्ठी रविवार को जीजीआईसी के समीप एक होटल में हुई। परिषदीय विद्यालयों के विलय का विरोध किया गया।
कहा गया कि मर्जिंग से उत्तर प्रदेश शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कमजोर हो जाएगी। संगठन की जिला तथा ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। सत्य प्रकाश को जिला अध्यक्ष, हरिशंकर को कार्यकारी अध्यक्ष, राजीव सरण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बजरंगी लाल को उपाध्यक्ष, अजय प्रताप चौधरी को महासचिव चुना गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी घोषित किए गए हैं।
मुख्य अतिथि रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी के डाॅ. अरविंद कुमार मौर्य रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रेखा रामचंद्रन ने की। कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार चौधरी रहे। संचालन संरक्षक राजेंद्र कन्नौजिया ने किया। संवाद