बस्ती। रविवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष गिरजेश सेन की अध्यक्षता में हर्दिया चौराहा स्थित एक सभागार में हुई। फार्मासिस्टों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही सांगठनिक मजबूती के लिए ब्लाक कमेटी का गठन किया गया। फारूक अब्दुल्ला को आईटी सेल का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
एसोसिएशन महासचिव वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सर्व सम्मत से बहादुरपुर ब्लाॅक से सूरज चौहान, बनकटी से अब्दुर रशीद, गौर से संतोष सोनकर, कुदरहा से रमेश निराला, परशुरामपुर से आत्माराम वर्मा, रामनगर से सुनील चौधरी, रुधौली से अश्विनी, सल्टौआ गोपालपुर से विशाल मणि त्रिपाठी, साऊंघाट से अनूप चौरसिया, विक्रमजोत से रवि प्रकाश श्रीवास्तव, दुबौलिया से सत्येन्द्र सेन को अध्यक्ष घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष गिरजेश सेन ने घोषित ब्लाॅक अध्यक्षों से कहा है कि वे 15 दिन में ब्लाॅक कार्यकारिणी घोषित कर जिला इकाई को अवगत करा दें। संवाद