फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार को साक्ष्य नहीं मान रहे लेखपाल, निरस्त किया आय प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार को साक्ष्य नहीं मान रहे लेखपाल, निरस्त किया आय प्रमाणपत्र
विज्ञापन

दो बार हो चुका है आवेदन निरस्त
- खतौनी में भी दर्ज है आवेदक का नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र के उदवतपुर निवासी चंद्रभान आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लेखपाल सहित तहसील अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने आय प्रमाणपत्र के लिए दो बार ऑनलाइन आवेदन किया। आरोप है कि लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर दोनों बार आवेदन निरस्त कर दिए। आवेदक ने बताया कि लेखपाल निवास स्थान का साक्ष्य मांग रहे हैं, दोनों बार आधार कार्ड व खतौनी उपलब्ध कराया, इसके बावजूद उन्होंने आवेदन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

चंद्रभान ने बताया कि आय प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए लेखपाल ने गांव का मूल निवासी होने का साक्ष्य मांगा। मेरे द्वारा उन्हें साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड व खतौनी उपलब्ध कराया गया। उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया। लेखपाल को अवगत कराया कि गांव में मेरे नाम से खेत है, जो खतौनी में दर्ज है। प्रमाण के लिए तहसील अभिलेखों में खतौनी की जांच की जा सकती है। इससे लेखपाल आग बबूला हो गए और आवेदन निरस्त कर दिया। चंद्रभान ने बताया कि इसकी शिकायत समाधान दिवस व ऑनलाइन की गई है। हलका लेखपाल अजय गौड़ ने बताया कि आवेदक चंद्रभान गांव का निवासी होने का कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाए। उन्होंने बताया कि आधार कोई साक्ष्य नहीं है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया अमृतपाल कौर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें