फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक से भिड़ी निजी बस, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित भीटीया चौराहे पर दोपहर बाद डुमरियागंज से चलकर तेज गति से बस्ती की तरफ जा रही निजी बस सामने खड़ी ट्रक से भिड़ गई। इसमें चालक-परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बस में बैठे यात्री नीरज मिश्रा निवासी मिश्रोलिया थाना डुमरियागंज, राम नेवस पकड़ियहवा थाना ढबरुआ सिद्धार्थनगर और तथा चालक व परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कराया। बस के यात्रियों ने बताया कि चालक तेज गति से बस चला रहा था। साथ ही बस में मानक से अधिक लोगों को बैठाया गया था। घटना के बाद सभी यात्री अपने अपने गंतव्य तक जाने के लिए दूसरे वाहनों का सहारा लिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पहुंचकर इलाज के लिए घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें