फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में प्रधानाचार्यों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 18 Jul 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शासन स्तर से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को संबोधित ज्ञापन में इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय अव्यवहारिक है। इससे विद्यालय का पठन पाठन तथा अन्य प्रशासनिक कार्य बाधित होगा। प्रधानाचार्यों को विद्यालय के कार्यों के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। परिषद का वेब-पोर्टल में सर्वर डाउन की समस्या अक्सर बनी रहती है। जिससे पठन-पाठन का समय बर्बाद हो रहा है। स्कूलों में संसाधनों की व्यवस्था करने में सहयोग करने के बजाय प्रधानाचार्यों और शिक्षकों पर अविश्वास करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष डाॅ मनोज सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें