बस्ती। कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम रवीश गुप्ता व एसपी अभिनन्दन ने अधिकारियों के साथ कड़र मंदिर का भ्रमण किया। जिला पंचायत सदस्य संजय चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर पर कांवड़ यात्रा के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत के माध्यम से प्रकाश, अमृत सरोवर और बिजली की व्यवस्था को ठीक करने का जिम्मा सौंपा गया है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी व थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह के अलावा पुलिस, राजस्व विभाग से अधिकारी कर्मचारी व अन्य सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद