फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तकनीकी समिति की जांच में दोषी मिले प्रधान व सचिव...60,736 रुपये रिकवरी की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा में कराए गए विकास कार्यों की जांच में ग्राम प्रधान और सचिव दोषी पाए गए हैं। अब 60 हजार 736 रुपये की वसूली कराए जाने की संस्तुति बीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी से की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू महासंघ युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने विकास कार्यों में मनमानी की शिकायत जिलाधिकारी से किया था। मामले की जांच खंड विकास अधिकारी बस्ती सदर को सौंपी गई। शिकायती पत्र में उल्लिखित खड़ंजा कार्य ग्राम सोनबरसा में राघवराम के खेत से परमात्मा प्रसाद के बोरिंग तक मिट्टी एवं खड़ंजा कार्य की जांच अवनीश कुमार चौधरी और गिरजेश कुमार श्रीवास्तव तकनीकी सहायक ने की। जांच कर आख्या बीडीओ को सौंपी। बीडीओ ने डीपीआरओ को आख्या भेज दी।
आख्या में कहा गया है कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता भी उपस्थित थे। जांच में पाया गया कि खड़ंजा निर्माण कार्य की मापी करने पर लंबाई 168 मीटर व चौड़ाई औसत 3.50 मीटर पाया है। अभिलेखों के अनुसार इस कार्य की लंबाई 168 मीटर व चौड़ाई औसत 3.50 मीटर दिखाते हुए ईंट पर 35946 नग रुपये 3,03,679 व कार्टेज मिट्टी पर 37,965 क्रय करते हुए भुगतान किया गया है। कार्य की लंबाई और चौड़ाई एस्टीमेट के अनुसार पाई गई। मौके पर प्रयुक्त ईंटों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई।
विज्ञापन

इस खड़जे पर राठ ईंट का प्रयोग किया गया है, जिसमें कुछ जगहों पर मिश्रित दोयम ईंट लगी पाई गई। जिसके लिए तकनीकी जांच के आधार पर कंसटिंग इंजीनियर मनोज कटियार ने अजय कुमार गौतम ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान मिथलेश उपाध्याय का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए ईंट क्रय पर भुगतान धनराशि 3,0,3679 का 20 प्रतिशत रुपये 60,736 वसूली के लिए तीन बराबर-बराबर भागो में किए जाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी बस्ती से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें