फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुनिया मान रही है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का लोहा

Mon, 18 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा से शुरू किया सेवा पखवाड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भगवान विश्वकर्मा की जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू किया। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा योजना का लाभ 30 लाख परिवारों को मिलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्वपटल पर देश की छवि को उभारा है। पूरी दुनिया उनके नेतृत्व का लोहा मान रही है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कारीगर हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ आम नागरिकों को सीधे मिल रहा है। कार्यक्रम को विधायक अजय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, दयाशंकर मिश्र, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

..
हवन-पूजन कर मोदी के दीघायु की कामना की
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को जिलेभर में जन्मदिन मनाया गया। तमाम जगहों पर हवन-पूजन कर लोगों ने उनके दीर्घायु की कामना की। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, गौर कस्बे में स्थित राम जानकी मंदिर में परिसर में भाजपाइयों ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला, अमरदीप शुक्ला, अमित शुक्ला, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कौलेश्वर नाथ मंदिर, हरदेव नाथ मंदिर, महेश्वर नाथ मंदिर में हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामन की। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री रामतौल शुक्ला, श्रुति कुमार अग्रहरि, लल्लू गिरी, रमेश पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

...
केक काटकर बच्चों ने मनाया जन्मदिन
बनकटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संविलयन आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी के बच्चों ने केक काटा। इस मौके पर मो. इकबाल, बाबूराम चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अखिलेश शुक्ला, विवेकानंद शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें