फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले के 15 केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा की तैयारियां पूरी

Fri, 10 Oct 2025 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में पीसीएस परीक्षा की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। 15 केंद्रों में परीक्षा कराई जानी है। जिला प्रशासन ने शुचिता पूर्ण परीक्षा लिए प्रत्येक केंद्र पर जिला स्तरीय अधिकारी को बतौर मजिस्ट्रेट नामित किया है।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम राजेश कुमार यादव, प्रभारी डीआईओएस उदय भान वर्मा आदि अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले ही सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके लिए शिक्षक, अधिकारी और पुलिस फोर्स की तैनाती गेट पर रहेगी। सीआरओ ने बताया कि जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज, बस्ती, एपीएन पीजी कॉलेज, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज, बेगम खेैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, श्री हंसराज लाल इंटर कॉलेज, गनेशपुर, एचएसएम पब्लिक स्कूल एवं जीआईसी इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, कंपनीबाग, किसान इंटर कॉलेज, महसो बाजार, गंगाराम इंटर कॉलेज, गुदवारा, श्री देशराज नारंग इंटर कॉलेज, वाल्टरगंज, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज, किसान इंटर कॉलेज, भानपुर एवं श्री रामदयाल उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज, मटुपुर, चिलमा बाजार शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर भी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें