फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड परीक्षा को लेकर तेज हुई तैयारी, 351 स्कूलों ने केंद्र के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में केंद्र निर्धारण की प्रकिया शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए बोर्ड की साइट पर अपलोड किए गए 351 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन चार तहसीलों की बनी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में कर रही हैं। सत्यापन के बाद इनको बोर्ड की साइड पर अपलोड किया जाएगा। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों के प्रस्ताव ऑनलाइन अपलोड कराए गए थे। जिसमें 351 विद्यालयों ने अपने-अपने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएं अपलोड की थी। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए इन स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की जांच करने के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में चारों तहसीलों बस्ती सदर, रूधौली, भानपुर और हर्रैया में एसडीएम के नेतृत्व में बनाई गई है। इसमें तहसीलदार, सहायक अभियंता और जीआईसी के प्रवक्ता शामिल हैं। चार सदस्यीय इन समितियों ने विद्यालय का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। यह सभी समितियां अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का सत्यापन करते हुए वहां क्या-क्या भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं इसकी जांच कर रही हैं। डीएम की ओर से गठित की गई इन समितियों के द्वारा भौतिक सत्यापन करने के बाद परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन अनंतिम सूची जारी की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि गठित की गई समितियां परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने में लगी हुई है। सत्यापन के बाद इनकी रिपोर्ट को बोर्ड की साइड पर अपलोड की जाएगी। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें