फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित वार्ड नंबर एक आंबेडकरनगर के ग्रामीणों ने सार्वजनिक चक मार्ग से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के सार्वजनिक चक मार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है जिससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त चक मार्ग की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम द्वारा 11 जुलाई को नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं लेखपाल की मौजूदगी में करने के साथ सीमांकन भी कर दिया गया था। इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा मार्ग खाली नहीं किया गया और उस पर खेती कर अवैध कब्जा बनाए रखा गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेंद्र कुमार, महेंद्र, गुड्डू, राजकुमार, श्रीराम, ओमप्रकाश, दयाशंकर, राजा बाबू, अनीता देवी, मिथलेश देवी, सीमा, गड़ना देवी, शीला देवी, सेहरा आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें