फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने जाना अस्पताल का हाल

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

शासन के प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने शनिवार की सुबह महिला अस्पताल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की। दोनों अस्पतालों में जेई, एईएस के लिए संचालित वार्डों का गहन निरीक्षण कर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
सुबह साढ़े आठ बजे प्रमुख सचिव, एडी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. सीके शाही, सीएमओ डॉ. जेेएलएम कुशवाहा के साथ अचानक महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। इसके बाद सीधे वे सिक न्यू वार्न बेबी केयर यूनिट पहुंच गए। वहां भर्ती बच्चों की माताओं से सेवा के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद एक-एक बेड पर जाकर उसके संचालन के बारे में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव व डॉ. तैय्यब अंसारी से पूछा। यहां उन्होंने वार्ड में चार बेड बढ़ाने तथा वेंटीलेटर की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। यहां जांच के बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे और एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव के साथ सबसे पहले इमरजेंसी का हाल जाने। इसके बाद वह पीआईसीयू में गए। जहां बारी-बारी से सभी उपकरणों के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने वार्ड की और बेहतरी के निर्देश अधिकारियों को दिए। करीब आधे घंटे यहां जांच-पड़ताल करने के बाद चले गए। 
विज्ञापन

डॉक्टर की लापरवाही से मौत प्रकरण की मांगी रिपोर्ट 
जिला अस्पताल में 23 जनवरी को कुसमौर निवासी घनश्याम की मौत प्रकरण को लेकर प्रमुख सचिव ने सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कहा कि यदि घनश्याम की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है तो उन पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन



जिला अस्पताल के भ्रष्टाचार को लेकर स्वास्थ्य सचिव  को ज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितता को लेकर शनिवार को बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल की अगुवाई में स्वास्थ्य सचिव के नाम डीएम को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने और व्यवस्था जर्जर होने की बात कही गई। मरीजों के भर्ती होने और उन्हें जानबूझकर बाहर रेफर करने के मामले को उजागर करने और लापरवाही के चलते कितने लोगों की जानें गईं की जानकारी को आम जन के सामने लाने की मांग की गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, अदालत प्रसाद, श्याम लाल पंसारी, अवधेश गुप्ता, रविंद्र पाल उर्फ जल्लू, संजय अग्रवाल, बजरंग लाल जायसवाल, सुनील गुप्ता, शिव लाल जायसवाल, डॉ. अश्वनी गुप्ता, राजेश तिवारी, सुधाकर चौधरी, इरशाद अहमद, मोहम्मद इद्रीश, मनोज गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, संजय जायसवाल, सुखदेव मल्होत्रा, अनूप अरोरा, विनोद पाल, संदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें