फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायतों की कमान मिलने पर झूमे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के फैसले के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानों और उनके प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मरहा के प्रतिनिधि अखिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों पर भरोसा जताकर गांवों के विकास को निरंतर गति देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
ग्राम प्रधान गोटवा शिव श्याम ने कहा कि पहली बार ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे यह साबित होता है कि सरकार गांव स्तर के जनप्रतिनिधियों को मजबूत करने के साथ उन्हें सम्मान देने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें