मुंडेरवा। जनपदीय ड्रग वेयर हाउस बस्ती का शुक्रवार को एडी और सीएमओ ने निरीक्षण किया। शुक्रवार को एडी डाॅक्टर अश्वनी कुमार और सीएमओ डॉ राजीव निगम ने जनपदीय ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस में दवा की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देशित किया कि जनपद के किसी भी सीएचसी या पीएचसी पर दवा की कमी ना हो। उन्होंने कहा कि सीएचसी और पीएचसी पर दवा की जानकारी लेते हुए, वहां समय से दवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ड्रग वेयर हाउस में दवा के रख रखाव और साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, ध्रुप चन्द चौधरी, अशोक कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।