फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी के पुत्र का नहीं लगा सुराग

Sat, 12 Dec 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया श्रीनेत से प्रधान पद के प्रत्याशी रामबचन यादव के 24 वर्षीय पुत्र अशोक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। आठ दिसंबर की सुबह उनकी कार थन्हवारपुर गांव के पास सड़क के किनारे लावारिस हालत में मिली थी।
विज्ञापन


कार की स्टियरिंग की ओर वाला शीशा टूटा था और कार की डिग्गी में चाबी लगी थी। पांच दिन बाद भी अशोक के बारे में कोई जानकारी न मिलने से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

अशोक कुमार यादव सात दिसंबर की रात जनसंपर्क के लिए कार लेकर निकले थे। जब वह आठ दिसंबर की सुबह भी घर नहीं पहुंचे तो लोगों को अनहोनी की आशंका सताने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ लोगों ने सुबह थन्हवरपुर के यादव पुरवा के पास सड़क किनारे अशोक की कार देखी। इसकी सूचना मोबाइल से उनके परिवार वालों को दी। घर के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि कार के आगे वाले हिस्से में स्टियरिंग की ओर वाला शीशा टूटा था। कार की चाबी डिक्की में लगी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मगर

अब तक अशोक का कोई सुराग न मिलने से परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
एसओ नगर ओंकार सहाय ने बताया कि गायब अशोक कुमार यादव का फोटो लेकर पोस्टर बनवाया जा रहा है। आसपास के थानों को भी उसके हुलिए की जानकारी दी जा चुकी है। पड़ोसी जनपदों में भी उसका फोटो भेजा जा रहा है। पुलिस अशोक को खोजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें