फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीटी स्कैन कक्ष और ऑक्सीजन प्लांट की बिजली नहीं हो सकी बहाल

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में ​स्थित पावर हाउस व केबल संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष और ऑक्सीजन प्लांट की बिजली आपूर्ति पांचवें दिन भी बहाल नहीं हो सकी। गिदही उपकेंद्र से आए बिजली कर्मचारियों को सफलता नहीं मिली। ऑक्सीजन प्लांट से जुड़े वार्डों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऑक्सीजन सिलेंडर से आपूर्ति की जा रही है। जबकि सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीज जांच के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पैथालॉजी विभाग के पीछे लगे ट्रांसफॉर्मर से सीटी स्कैन सेंटर और ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट को बिजली की आपूर्ति होती है। 11 जुलाई को उक्त ट्रांसफॉर्मर का केबल जल गया। इससे सीटी स्कैन मशीन और ऑक्सीजन प्लांट ने भी काम करना बंद कर दिया। बुधवार को विद्युत उपकेंद्र गिदही के संविदा कर्मी ट्रांसफार्मर का केबल बदलने के लिए पहुंचे। परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ उग आने के कारण किसी तरह केबल बदलने का कार्य शुरू हुआ। मगर केबल बदलने के बाद भी कहीं और फॉल्ट आ जाने के कारण शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अब कर्मी बृहस्पतिवार को दोबारा काम पर लौटेंगे।
एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद का कहना है कि अभी आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। केबल तो बदला गया, मगर अभी आपूर्ति दोनों सेंटरों तक नहीं पहुंची है। वहीं, एक्सईएन शुभम पांडेय का कहना है कि केबल बदला गया है, जांच में पता चला है कि कहीं अंदर से फॉल्ट है, जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें