फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फीडर में खराबी से 100 गांवों की बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। विद्युत उप केंद्र के बेलभरिया फीडर के इंटरप्टर में आई तकनीकी खराबी के चलते इस फीडर से जुड़े 100 से अधिक गावों में सोमवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। खराबी ठीक करने के लिए अवर अभियंता विद्युत कर्मियों के साथ जुट हुए है। मगर समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए करीब छह दशक पहले विद्युत उपकेंद्र की स्थापना हुई थी। इसी से जुड़े बेलभरिया, महराजगंज, छावनी, केशवपुर व हसीनाबाद फीडर के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों गावों में आपूर्ति होती है। सोमवार को बेलभरिया फीडर पर सुबह करीब नौ बजे बिजली कट गई। मौजूद कर्मियों ने फीडर चालू करने का प्रयास किया तो होल्ड नहीं हुआ। पता चला कि फीडर का इंटरप्टर जल गया है।
इससे पहले शनिवार को भी इसी फीडर में आई खराबी के कारण करीब दस घंटे आपूर्ति बाधित हुई थी। अवर अभियंता चंद्रिका वर्मा के अनुसार फीडर में शनिवार को भी तकनीकी खराबी आई थी। जिसे ठीक कर किसी तरह रात में आपूर्ति बहाल हुई थी। सोमवार सुबह जब आपूर्ति देने का प्रयास हुआ तो फीडर बंद हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता अजय कुमार मौर्य ने बताया कि इंटरप्टर ब्लास्ट हो गया था। जिसके चलते बीसीबी में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति ठप है। रात में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें