फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोनहा-शिवघाट मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, राहगीर परेशान

Tue, 19 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। 11 किलोमीटर लंबा सोनहा-शिवघाट मार्ग जर्जर हो गया है। राहगीरों को आने जाने में परेशानियां हो रही है। इस सड़क का निर्माण एक दशक पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराया गया था। अब यह लोकनिर्माण विभाग के अधीन है।
विज्ञापन

यह मार्ग बस्ती डुमरियागंज मार्ग को जोड़ते हुए भिरिया बाजार, करीमनगर, रामनगर, गौर, पैकोलिया, हसीनाबाद होते विक्रमजोत में एनएच बस्ती-फैजाबाद को जोड़ता है। इस मार्ग से अयोध्या, फैजाबाद की दूरी लगभग 30 किमी कम होने से चार पहिया व दो पहिया वाहनों के साथ ट्रक व बसों का भी आना जाना रहता है। करीम नगर, चक्कर चौराहा, सेखुई, पचपेड़वा, मंडप, कोरियाढीह, रामनगर आदि गांवों के पास जगह-जगह गड्ढे हो गए हैंं। चार पहिया वाहन व बाइक गढ्डों में फंस जाने से आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
क्षेत्र के राजू गुप्ता, नवीन पांडेय, राजकुमार, रवींद्र कुमार, फूलचंद राजभर का कहना है कि इस मार्ग को जब से लोक निर्माण विभाग ने लिया है, मरम्मत के नाम पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। लोक निर्माण विभाग के जेई सुनील दत्त का कहना है बारिश के बाद गड्ढों की भराई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें