फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ताला तोड़कर स्कूल में चोरी

Tue, 19 Aug 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसावां में रविवार रात अज्ञात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर किचन में रखा गैस चूल्हा, सिलिंडर, खाद्यान्न, बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी विद्यालय खुलने पर हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक किरन ने थानाध्यक्ष मुंडेरवा को तहरीर देकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। 15 अगस्त के झंडारोहण के पश्चात विद्यालय बंद हो गया। 18 अगस्त को विद्यालय खुलने पर किचन शेड का ताला टूटा पडा था। तहरीर में बताया है कि 16 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य रात के बीच अज्ञात चोर किचन में रखा गैस चूल्हा, सिलेंडर खाद्यान्न उठा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें