फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गड्ढे में पलटा आलू लदा ट्रक, केबिन में फंसा चालक

विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया के पास आलू लादकर जा रहा ट्रक दुर्घटना ग्रस्त। संवाद - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया पास रविवार की सुबह करीब 8:35 बजे आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि ट्रक किसी वाहन पर नहीं पलटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आलू सड़क पर बिखरा गया, जबकि चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। घंटों की मशक्कत के बाद चालक को निकलवाकर अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमेठी जिले के थाना शुकुल बाजार क्षेत्र के रहने वाले ट्रक चालक अमेठी से आलू लादकर महराजगंज जिले के निचलौल मंडी जा रहे थे। नगर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया ओवरब्रिज के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद चालक केबिन में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे फुटहिया चौकी प्रभारी आनंद सिंह ने घंटों की मशक्कत के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालवाया।
पहले उसे स्थानीय अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक राहुल यादव के जानने वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। क्रेन की मदद से ट्रक को गड्ढे से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें