फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ईडी व सीबीआई का प्रयोग कर राजनीतिज्ञों का कर रही उत्पीड़न : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ईडी व सीबीआई का प्रयोग कर राजनीतिज्ञों का कर रही उत्पीड़न : अखिलेश
विज्ञापन

- सरकार के गलत फैसलों के चलते बढ़ रही महंगाई
- नूपुर शर्मा के खिलाफ भाजपा कार्रवाई से बच रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति करने वालों के लिए ईडी एक परीक्षा है। सरकार सीबीआई व ईडी का प्रयोग कर विपक्षी दल के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। यह परंपरा ठीक नहीं है। भाजपा की बुलडोजर नीति से लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार के गलत फैसलों के चलते महंगाई चरम पर पहुंच गई है। लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
सपा मुखिया मंगलवार को करनपुर गांव में पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी के निधन पर शोक संवेदना जताने यहां आए थे। परिवार से मिलकर सपा मुखिया ने सांत्वना दी। विधानसभा चुनाव में सपा की शानदार जीत के लिए उन्होंने जनता का आभार जताया। कहा कि भविष्य में भी यहां की जनता सपा के साथ ही रहेगी। बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि कोई सच्चा हिंदू किसी के धर्म के खिलाफ नहीं बोलता, यह हमारी संस्कृति नहीं है। भाजपा यह कहती है कि हम संविधान के साथ हैं, कानून के साथ हैं तो कानून के तहत अपने प्रवक्ता पर क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है। अखिलेश ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सत्तारुढ़ दल को यह संकल्प कर लेना चाहिए कि ऐसे लोग जो किसी को अपमानित कर सकते हैं, किसी के धर्म को अपमानित करते हैं, उन्हें आजीवन पार्टी से निकाल कर बाहर कर देंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में चल रहे बुलडोजर के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की यह संस्कृति कि हम कानून नहीं मानेंगे, नियम नहीं मानेंगे, संविधान नहीं मानेंगे समाज और देश को कहां ले जाएगा। प्रयागराज की घटना पर कहा कि अगर उस परिवार के लोग बिजली का बिल देते थे, हाउस टैक्स देते थे, पानी का बिल देते थे तो आखिरकार वह गैरकानूनी कैसे है। यदि किसी ने डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत घर गलत भी बना लिया है, तो सरकार की योजना कंपाउंडिंग की है, सरकार उनसे धन जमा कराए और नक्शा सही करे। यह नियम इसलिए बनाया गया है।
सपा मुखिया ने पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि, कैंसर पीड़ित से मिलने गए
बस्ती। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे सड़क मार्ग से जनपद की सीमा घघौवा पुल पर पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अगुवाई में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हर्रैया, कप्तानगंज समेत विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत हुआ। दोपहर 2.10 बजे शहर से सटे करनपुर में पूर्व विधायक स्व. जितेन्द्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी के बह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां उन्होंने पूर्व विधायक की धर्मपत्नी दर्शाना देवी व उनके पुत्र लवकुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी से मुलाकात कर सांत्वना दी। करीब 25 मिनट तक करनपुर में रुकने के बाद उनका काफिला सीधे कोतवाली के रामपुर स्थित सपा नेता मो. याकूब खान के घर पहुंचा। उन्होंने कैंसर पीड़ित सपा नेता के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शाम करीब चार बजे यहां से अखिलेश यादव सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, विधायक रुधौली राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, विधायक कप्तानगंज अतुल चौधरी कवीन्द्र, विधायक महादेवा दूधराम व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें