बस्ती। पुलिस लाइंस सभागार में शनिवार को पुलिस ने कार्यशाला का आयोजन कर यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर नकेल कसने की रणनीति बनाई। पुलिस अफसरों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालय पर नजर रखें। यदि कोई नकल कराते हुए मिले तो उसपर कठोर कार्रवाई करें। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पीआरवी कर्मियों को सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा करते हुए पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम तथा कालर संतुष्टि प्रतिशत बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही, साथ मैनुअल के अनुसार शीतकालीन वर्दी सामान रूप से धारण करने एवं अनुशासन में रहने की बात कही। गंभीर मामलाें से अधिकारियों को अवगत कराने, मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखते हुए वीडियोग्राफी करने तथा पीआरवी कर्मियों की ओर से की गई कार्रवाई के संपूर्ण तथ्यों को दर्ज करने के भी निर्देश दिए ।
प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 की ओर से सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा करते हुए पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम तथा कालर संतुष्टि प्रतिशत बेहतर करने के निर्देश दिए । साथ ही, महाशिवरात्रि एवं यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल माफिया पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। महाशिवरात्रि में छेड़खानी, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही गई।